भारत

तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव बॉयकॉट करने का दिया संकेत, भाजपा बोली- जनता हमारे साथ

jantaserishta.com
24 July 2025 12:03 PM IST
तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव बॉयकॉट करने का दिया संकेत, भाजपा बोली- जनता हमारे साथ
x
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आईएएनएस से खास बातचीत में विधानसभा चुनाव को बॉयकॉट करने का संकेत दिया है। उनके इस बयान पर भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव चुनाव हार रहे हैं और इसलिए वे डरे हुए हैं।
भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने तेजस्वी यादव के बयान का जिक्र करते हुए आईएएनएस से बातचीत में कहा, "तेजस्वी यादव इस समय डरे हुए हैं। वह चुनाव का बायकॉट इसलिए नहीं कर रहे हैं कि उन्हें एसआईआर से दिक्कत है, बल्कि वह चुनाव हार रहे हैं। इस वजह से उन्होंने ये नाटक शुरू किया है। बिहार की जनता की आवाज हमारी पार्टी की तरफ है और मुझे लगता है कि वह डर गए हैं।"
प्रधानमंत्री मोदी के ब्रिटेन दौरे पर शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा, "भारत और ब्रिटेन के बीच बहुत अच्छी दोस्ती है। दोनों देशों के बीच अब ट्रेड डील भी होने वाली है। इससे भी भारत को फायदा होगा। मैं मानता हूं कि दोनों देश इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन और रक्षा क्षेत्र में काम करेंगे। इस ट्रेड डील के माध्यम से एक पुरानी मित्रता फिर से शुरू हो रही है और इसके लिए मैं प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं।"
शशांक मणि त्रिपाठी ने नॉन परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) की बात करते हुए कहा, "पिछले 11 साल में बहुत बड़ा काम हुआ है। पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों की व्यवस्था को सुधारा है। जब हमारी सरकार ने 2014 में कमान संभाली थी, तो उस दौरान बैंकों की हालत बहुत खराब थी। बहुत सालों तक करप्शन था और एक फोन पर किसी को भी लोन दे दिया जाता था। जब हमारी सरकार सत्ता में आई, तो हमने निष्पक्ष रूप से उसकी जांच करवाई। उसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निर्देश दिया कि कोई भी ऐसा काम न हो, जिससे नॉन परफॉर्मिंग एसेट आगे बढ़े। बीच में कोविड भी आया, लेकिन इसके बावजूद हमारी सरकार ने बैंकों की व्यवस्था को सुधारने का काम किया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story