भारत
तेजस्वी यादव ने 'एनडीए को चुनो' बयान पर दी सफाई, भाजपा पर साधा निशाना
jantaserishta.com
24 April 2024 2:36 PM IST

x
पूर्णिया: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पूर्णिया सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई मुद्दों पर जवाब दिया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने अपने बयान पर भी सफाई दी।
उन्होंने एक रैली में कहा था, "आप इंडिया गठबंधन को चुनिए। अगर आप इंडिया गठबंधन की बीमा भारती को नहीं चुनते हैं, तो आप एनडीए को चुनो।" तेजस्वी ने अब इस बयान पर सफाई में कहा है कि हमने यह कहा था कि संविधान को बचाना है तो इंडिया को वोट करें, अन्यथा एनडीए चुनाव जीत गई तो संविधान खतरे में पड़ जाएगा।
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि हमारे देश में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। कोई भी व्यक्ति कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पप्पू यादव इससे पहले भी कई चुनाव लड़ चुके हैं, क्या हश्र हुआ है, सबको पता है।
तेजस्वी यादव ने कहा, "पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है और दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। आज दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। यह बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। ये देश के संविधान को बचाने का चुनाव है। लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। गंगा जमुनी तहजीब को बचाने का चुनाव है।"
उन्होंने कहा, भाजपा के उम्मीदवार हों या इनके नेता हों, उन्होंने संविधान को खत्म करने की बात कही है। बार-बार भाजपा के नेताओं ने कहा है कि अगर आप हमें प्रचंड बहुमत दोगे तो हम संविधान को बदल देंगे। भाजपा के किसी शीर्ष नेता ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
Tagsलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024तेजस्वी यादवLok Sabha ElectionsLok Sabha Elections 2024Tejashwi Yadav
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





