भारत
तेजस्वी यादव 'जॉब शो' नहीं, 'अपहरण शो' कर सकते हैं: गिरिराज सिंह
jantaserishta.com
15 May 2024 2:56 PM IST

x
पटना: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे 'जॉब शो' नहीं 'जंगल शो', 'अपहरण शो' कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पांच विभाग उनके पास थे, कितने लोगों को नौकरी दी, यह तो बताएं। पटना में पत्रकारों ने गिरिराज सिंह से जब तेजस्वी के 'जॉब शो' को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसे झूठ कहा। उन्होंने कहा कि वह 'जंगल शो' कर सकते हैं, 'अपहरण शो' कर सकते हैं। इनके पास पांच विभाग थे, उस विभाग में कितने लोगों को जॉब मिली।
तेजस्वी यादव को उन्होंने 'झूठों का सरदार' भी बताया। उन्होंने कहा कि जनता उनके साथ नहीं है, गरीब उनके साथ नहीं है। हमारे नेता नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के कारण सभी पिछड़े और गरीबों का वोट मिल रहा है, जिसका पता लालू यादव को भी नहीं है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव के बाद भागेंगे। जब इनके पास वोट ही नहीं है, तो क्या करेंगे। इनको भारत से कोई प्रेम नहीं है। उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना में आयोजित रोड शो पर तंज कसते हुए कहा था कि वे 'रोड शो' करें, मैं तो 'जॉब शो' करूंगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





