तजिंदर बग्गा से मिलेंगे तेजस्वी सूर्या, कुछ देर बाद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली: तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर कल से चल रहा हाई वोल्टेज ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा अपनी पार्टी के नेता की गिरफ्तारी को भुनाने में जुटी है। मामला दिल्ली और पंजाब की हुक्मरान को लेकर जो जुड़ा है। तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोनों बैकफुट में है। बग्गा की गिरफ्तारी पर भाजयुमो ने कल प्रदर्शन किया था। आज भी दिल्ली में सीएम केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन का कार्यक्रम तय है। इस बीच भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या बग्गा से मिलने उनके आवास पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है पार्टी की अगली रणनीति को लेकर भी दोनों में चर्चा की जा सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





