भारत
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को तेजस्वी यादव ने सिरे से नकारा
jantaserishta.com
2 Feb 2023 2:59 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| बिहार में खरमास समाप्त होने यानी 14 जनवरी के बाद से ही नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद के नेता तेजस्वी यादव ने इस पर विराम लगाते हुए कहा कि अभी ऐसी कोई चर्चा महागठबंधन में नहीं है। बिहार मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर कांग्रेस बराबर दबाव बनाए हुए है। इस बीच, जदयू के नेता उपेंद्र कुशवाहा को भी उप मुख्यमंत्री बनाने को लेकर चर्चा हुई, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे नकार दिया।
तेजस्वी यादव से जब पत्रकारों ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल किया तो तेजस्वी ने पत्रकारों से ही प्रश्न पूछ दिया कि आप लोगों को ऐसी बातें कहां से मिल जाती हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप लोग चाहते हैं तो विस्तार को लेकर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी ऐसी कोई चर्चा नहीं है।
वैसे, यह तय है कि अगर मंत्रिमंडल विस्तार होता भी है तो जदयू कोटा से कोई मंत्री नहीं बनेगा। मंत्रिमंडल विस्तार में राजद और कांग्रेस कोटे से ही मंत्री बनाए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के एनडीए को छोड़कर महागठबंधन में सरकार बनाने के बाद राजद के दो मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा है। ऐसे में राजद से दो मंत्री बनने तो तय हैं जबकि मंत्रिमंडल में कांग्रेस कोटे से दो ही मंत्री हैं। कांग्रेस लगातार कोटा बढ़ाए जाने की मांग करती रही है।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार सरकारबिहार मंत्रिमंडल विस्तारतेजस्वी यादवBiharBihar NewsBihar GovernmentBihar Cabinet ExpansionTejashwi Yadav
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





