भारत

राहुल गांधी के रास्ते पर चल रहे तेजस्वी, इसलिए बिहार को बता रहे गरीबः रामकृपाल यादव

jantaserishta.com
2 April 2026 12:19 PM IST
राहुल गांधी के रास्ते पर चल रहे तेजस्वी, इसलिए बिहार को बता रहे गरीबः रामकृपाल यादव
x
पटना: बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव पंजाब में भाजपा कार्यालय के सामने बम धमाके और तेजस्वी यादव के बिहार सबसे गरीब राज्य वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। दरअसल, 31 मार्च को केरल में चुनाव प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार को देश का सबसे गरीब राज्य बताया था। तेजस्वी ने केरल की उच्च साक्षरता दर, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर का जिक्र करते हुए कहा था कि बिहार को भी उसी दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
तेजस्वी यादव के इस बयान पर मंत्री रामकृपाल यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "तेजस्वी यादव अपने प्रदेश की शिकायत कर रहे हैं और गरीब राज्य बताकर अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। तेजस्वी के गुरु राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो अपने देश को नीचा दिखाते हैं जबकि तेजस्वी यादव दूसरे प्रदेश में अपने राज्य को गरीब बता रहे हैं। कुंठित मानसिकता से राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि उन्हें गृह राज्य में अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए। मेरा मानना ​​है कि यह दृष्टिकोण न तो राज्य के हित में है और न ही उनके व्यक्तिगत हित में।"
रामकृपाल ने पंजाब में भाजपा कार्यालय के सामने धमाका होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "इस धमाके की जांच होनी चाहिए और जो दोषी हों उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही भाजपा कार्यालय को सुरक्षित रखना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खाड़ी देशों में हो रहे युद्ध को रोकने के कई प्रयास किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है, इसलिए हाल ही में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के साथ बैठक कर इस समस्या से निपटने के लिए विस्तार से चर्चा की। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व ने अभी तक पेट्रोलियम पदार्थ और गैस आपूर्ति को नियंत्रित रखा है, जिससे उपभोक्ताओं को कोई कठिनाई नहीं हो रही है।"
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री देश के मुखिया होते हैं और वह अनेक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहते हैं। इससे पहले भी कई प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठकों में शामिल नहीं हो पाते थे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story