भारत
तेजस्वी यादव ने CBI के समन को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी, आज सुनवाई
jantaserishta.com
16 March 2023 11:09 AM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा जारी समन को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। सीबीआई ने तेजस्वी को 4, 11 और 14 मार्च के लिए तीन समन जारी किए थे, लेकिन वह व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए एक बार भी पेश नहीं हुए।
बुधवार को उन्होंने हाईकोर्ट से सीबीआई के समन को रद्द करने की गुहार लगाई। याचिका पर सुनवाई गुरुवार को न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा की अगुआई वाली पीठ करेगी।
सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को नौकरी के बदले जमीन मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती को जमानत दे दी थी। सीबीआई ने इस मामले में कुल 16 लोगों को तलब किया था।
Tagsउपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादवतेजस्वी यादवसीबीआईसीबीआई समनदिल्ली हाईकोर्टDeputy Chief Minister Tejashwi YadavTejashwi YadavCBICBI summonsDelhi High Court
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





