भड़के तेज प्रताप यादव, पत्रकारों को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा

पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव खुद को सुर्खियों में बनाए रखते हैं। कभी बयानों को लेकर तो कभी अपनी कार्यशैली के कारण उनकी चर्चा होती ही रहती है। पत्रकारों का स्टिंग करने के बाद अब तेज प्रताप ने नौ पत्रकारों के खिलाफ मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस को खुद तेज प्रताप ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पत्रकारों को मैंने मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा। तेज प्रताप की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नवल किशोर झा ने यह नोटिस तैयार किया है। इस नोटिस में नौ लोगों का नाम है। इन नौ लोगों को अलग अलग चैनलों और वेबसाइटों का पत्रकार बताया गया है।
पत्रकारों को मैंने मानहानि का क़ानूनी नोटिस भेजा pic.twitter.com/1inolfMjHn
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) April 29, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





