भारत
तेज प्रताप यादव का भारी विरोध, RJD समर्थकों ने खदेड़ा...प्रत्याशी पर हमले की भी खबर
jantaserishta.com
30 Oct 2025 10:11 AM IST

x
बड़ी खबर.
महनार: बिहार के महनार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा करने पहुंचे लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के समर्थक तेज प्रताप को खदेड़ना शुरू कर दिए. भीड़े ने जमकर 'तेजस्वी यादव जिंदाबाद' और 'लालटेन छाप जिंदाबाद' के नारे लगाए.
यह घटना तब हुई, जब तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल (JJD) के उम्मीदवार जय सिंह राठौर के लिए वोट मांगने पहुंचे थे. महनार से JJD उम्मीदवार जय सिंह राठौर ने इस घटना को RJD के गुंडों द्वारा अंजाम देने की बात कही है. राठौर ने पूरा आरोप यहां के RJD उम्मीदवार रविंद्र सिंह पर लगाया है.
तेज प्रताप यादव महनार विधानसभा क्षेत्र के हीरानंद उच्च विद्यालय के प्रांगण में जनसभा करने पहुंचे थे. शाम 5:00 बजे से लेकर 6:00 के आसपास तक उन्होंने सभा को संबोधित किया. इसी दौरान RJD समर्थकों ने तेज प्रताप के सामने जमकर 'लालटेन छाप जिंदाबाद', 'तेजस्वी यादव जिंदाबाद' के नारे लगाए.
आक्रोशित समर्थकों ने तेज प्रताप के काफिले को कुछ दूर तक खदेड़ कर भगाया. तेज प्रताप हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे, लेकिन वक्त ज्यादा होने की वजह से हेलीकॉप्टर उन्हें उतार कर फिर उड़ान भर लिया. इसके बाद तेज प्रताप सड़क के रास्ते से सभा वाली जगह पहुंचे थे और बाइ रोड ही अपने इलाके महुआ के लिए रवाना हो रहे थे, जब RJD समर्थकों ने उनका विरोध किया.
JJD उम्मीदवार जय सिंह राठौर ने पूरे घटना को लेकर बताया कि जनसभा के दौरान उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन सभा कर लौटते वक्त आरजेडी के समर्थकों ने नारेबाजी की. राठौर ने कहा कि RJD उम्मीदवार रविंद्र सिंह ने साजिश की तरह इस घटना को अंजाम देने की बात कही है.
जय सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि रविंद्र सिंह ने 15-16 करोड़ रुपए में टिकट खरीदा है और 5-6 करोड़ रुपया चुनाव में खर्च करेंगे, लोगों को पैसा और दारू देंगे. उन्होंने कहा कि जीत नहीं होगी तो इसी तरीके का हमला करवाएंगे और जंगल राज स्थापित करना चाहते हैं, लेकिन जनता सब जान चुकी है. राठौर ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग भी की है.
पिछले कुछ दिनों से लालू यादव के परिवार में तनाव चल रहा है. तेज प्रताप के द्वारा पार्टी बनाए जाने के बाद तनाव और ज्यादा गहरा हो गया. हाल ही में 'जन नायक' विवाद पर भी तेज प्रताप ने तेजस्वी के खिलाफ बयानबाजी की थी. तेज प्रताप यादव ने कहा, ''तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव की छत्रछाया में रहकर खुद को जननायक बता रहे हैं, जबकि सच्चे जननायक वे होते हैं जो जनता से सीधे जुड़कर उनके बीच में काम करते हैं. लालू प्रसाद यादव, कर्पूरी ठाकुर, डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी जैसे लोग असली जननायक हैं.'
इसके अलावा, चुनाव कैंपेन को लेकर भी बयानबाजी हुई थी. पिछले दिनों तेज प्रताप ने कहा था कि अगर तेजस्वी उनके खिलाफ प्रचार करने महुआ आएंगे, तो वो भी राघोपुर प्रचार करने जाएंगे.
चुनाव प्रचार के दौरान हम प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला
बिहार में चुनावी हलचल तेज है. अलग-अलग पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुई है्ं. हालांकि, बिहार चुनाव से पहले राज्य में चुनावी हिंसा की खबरें भी सामने आ रही है. अब गया जी जिले में टिकारी विधानसभा क्षेत्र के दिघौरा गांव में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम (से.) के प्रदेश अध्यक्ष पर हमला हुआ है.
HAM के विधायक व एनडीए प्रत्याशी अनिल कुमार पर बुधवार की शाम जनसंपर्क के दौरान हमला किया गया. विधायक और उनके काफिले पर ईंट-पत्थर बरसाए गए. इसमें विधायक और उनके कई समर्थक घायल हो गए. एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है.
विधायक ने बताया कि दिघौरा में जनसम्पर्क के दौरान 10-15 युवकों ने गाड़ी से उतारने का प्रयास किया. इसी दौरान बड़ी संख्या में जुटे लोग वाहन पर ईंट-पत्थर चलाने लगे. अंगरक्षकों ने किसी तरह मुझे बचाया. जैसे ही दूसरी गाड़ी में बैठा उत्पातियों ने गोली चला दी. मेरी जान बाल-बाल बच गई.
सुरक्षार्थ अंगरक्षक ने भी हवाई फायरिंग की. किसी तरह से गांव से बाहर निकला. जान मारने के इरादे से फायरिंग की गई थी. हमले में सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं. विधायक के हाथ, पीठ और पैर में चोट लगी है.
हम (से) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने टिकारी विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार सह विधायक अनिल कुमार के काफिले पर हुए हमले की निंदा की है. सोशल मीडिया एक पर पोस्ट कर उन्होंने कहा कि विधायक अनिल कुमार के ऊपर हुआ हमला विपक्ष के कायरता और हताशा का जीता जागता उदाहरण है. राजद के लोग बिहार को बंगाल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. अनिल जी के उपर चले हर पत्थर का जवाब बिहार की जनता वोट के चोट से देगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





