भारत

लालू यादव के बेटे तेजप्रताप का VIDEO, भगवान कृष्ण की वेशभूषा धारण कर खेली लट्ठमार होली

jantaserishta.com
9 March 2023 8:57 AM IST
लालू यादव के बेटे तेजप्रताप का VIDEO, भगवान कृष्ण की वेशभूषा धारण कर खेली लट्ठमार होली
x
बजाई बांसुरी.
पटना (आईएएनएस)| रंगों का त्योहार होली बिहार में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर से लेकर कस्बों, गांव तक में अबीर गुलाल उड़ रहे हैं। इस बीच, वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने जमकर होली खेली। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की कुर्ताफाड़ होली की चर्चा अभी भी होती है। लालू प्रसाद के आवास पर पहले कुर्ताफाड़ होली का आयोजन होता था, जिसमें नेता से लेकर कार्यकर्ता तक पहुंचते थे।
इस होली में फिलहाल लालू हालांकि स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली में हैं। इधर, मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर होली का रंग जमाया। उन्होंने इस अवसर पर भगवान कृष्ण की वेषभूषा धारण की और ब्रज की मशहूर लट्ठमार होली खेली।
तेजप्रताप मोर के पंख लगा मुकुट धारण किए हुए थे और जमकर होली खेली।
यादव अलग ही अंदाज में होली खेलते हुए नजर आए। होली के जश्न में उन्होंने जमकर लट्ठमार होली खेली। इस मौके पर कन्हैया बने तेज प्रताप यादव गोपियों और ग्वालों से घिरे थे। उन्होंने होली के इस अवसर पर बांसुरी भी बजाई। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जश्न में शामिल होने आए लोग भी होली के रंग में सराबोर हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story