भारत

OMG! चर्चा में तहसीलदार का विदाई समारोह, VIDEO सामने आने के बाद मचा बवाल

jantaserishta.com
3 Oct 2024 5:01 PM IST
OMG! चर्चा में तहसीलदार का विदाई समारोह, VIDEO सामने आने के बाद मचा बवाल
x
देखें वायरल VIDEO.
प्रतापगढ़: यूपी के प्रतापगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां लालगंज तहसील परिसर में मंगलवार रात राजस्व कर्मचारी रिटायर तहसीलदार के विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए सारी मर्यादा भूल गए। राजस्व कर्मचारियों ने रात को महिला डांसर बुला लिया और अश्लील डांस पर खुद भी डांसर के साथ डांस करने लगे। चर्चा रही कि नाचते वक्त नशे में धुत एक राजस्व कर्मी की रिवाल्वर नीचे गिर गई जिसे लेकर आपस में बवाल होने लगा। इसकी सूचना पाकर पहुंचे पुलिस वालों ने डांस बंद करा दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लालगंज तहसील में तैनात रहे तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह 30 सितंबर को रिटायर हो गए। मंगलवार को दिन में तहसील सभागार में उनका विदाई समारोह हुआ। जिसमें एसडीएम नैन्सी सिंह, सीओ रामसूरत सहित तमाम अफसर और कर्मचारी शामिल रहे। शाम तक चले समारोह में अफसरों, कर्मचारियों ने रिटायचर तहसीलदार को उपहार देकर विदाई दी। तहसीलदार के विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए उनके कुछ चहेते राजस्व कर्मियों ने रात में महिला डांसर बुला लिया और महिला डांसर के अश्लील डांस पर कर्मचारियो ने भी खूब डुमके लगाए। तहसील परिसर में हो रहे अश्लील डांस की वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। हालांकि हम सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करते।
बालाओं के साथ ठुमके लगाने के एक मामला औरैया से भी सामने आया। जहां 13 सितंबर रामलीला मंच पर बालाओं के डांस करने के एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में साफ दिख रहा था कि कुछ लोग डांसरों पर नोट उड़ा रहे थे। वहीं इसे देखने के बाद कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर की। जानकारी होने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू की तो पता चला कि बिना परमिशन के ही आयोजन हो रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आयोजक कमेटी के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story