भारत

बलिया में तहसीदार की दबंगई, मुन्ना राजभर बनकर लिखवा रहा पत्र

SHIDDHANT
20 Oct 2026 8:20 PM IST
बलिया में तहसीदार की दबंगई, मुन्ना राजभर बनकर लिखवा रहा पत्र
x
बलिया। यूपी के बलिया जिले से प्रशासनिक अधिकारी को सवालों के घेरे में खड़े करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने के बजाए उसके खिलाफ अन्याय किए जाने का बड़ा आरोप लगाया गया है। पूरा मामला जिले के मनियर ब्लॉक के सरवार ककरघट्टी गांव के नावट नंबर -1 का है जहां के रहने वाले पीड़ित व्यक्ति ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई थी कि मुझे मेरे बैनामे की जमीन पर ज़बरदस्ती तहसीलदार और ग्रामीणों के द्वारा हटाया जा रहा है, वहीं जिलाधिकारी ने बांसडीह एसडीएम को आदेश दिया है कि इस प्रकरण को स्वयं देखें तथा निस्तारण कराएं।लेकिन दबंग तहसीलदार की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पीड़ित व्यक्ति की झोपड़ी को उजाड़ दिया। झोपड़ी उजाड़ने से एक दिन पहले इसी स्थान पर बैठकर बांसडीह तहसील के तहसीलदार नितिन सिंह ने खुद ग्रामीणों के सामने ही मुन्ना राजभर बनकर दो दिन में खाली कराने का लिए एक पत्र लिखवा रहे है कि मैं मुन्ना राजभर निवासी फला एक इतने दिनांक को मैं बयान देता हूं कि मेरे बाद आराजी नंबर 81 में मेरे पिता चंद्रिका राजभर द्वारा बैनामा लिया गया था। विक्रेता से 20 साल पहले बैनामा लिया गया था, लेकिन मुझे नही पता की कितने क्षेत्रफल का लिया गया था आज तहसील प्रशासन के द्वारा आराजी नंबर 84 का मुझे क्षेत्रफल स्पष्ट नहीं है। वहीं पीड़ित परिवार की मासूम बच्चियों के आखों से आसूं रुकने का नाम नहीं ले रहा है मासूम बच्ची रो रही है कि अब रहने के लिए एक झोपड़ी थी वह भी तहसील प्रशासन ने उजाड़ दिया अब कहां रहेंगे?
पीड़ित व्यक्ति मुन्ना राजभर ने आरोप लगाया कि यह मेरी खुद की पैतृक संपत्ति है और तहसीलदार ने मेरी झोपड़ी और मड़ई को उजड़वा दिए है और मुझे रोड पर ला दिए है अब हमारे बीबी बच्चे कहां जायेंगे? आरोप है कि विधायिका भी गांव के दबंग लोगों का ही सपोर्ट कर रही है। थाना भी हमारी कोई सुनवाई नही कर रहा है। मैं डीएम साहब के यहां भी आवेदन किया था डीएम साहब एसडीएम के पास भेज दिए सुनवाई के लिए और बीच में तीन दिन का छुट्टी होने के कारण मेरा झोपड़ी उजाड़ दिया गया। हमे रोड पर ला दिया गया हमारे बच्चे का भविष्य क्या होगा मैं मोदी और योगी से यही मांग करता हूं कि हमारी जमीन मुझे मिले और जो भी दोषी हो उसपर कार्यवाही हों।वोट बैंक की राजनीति में मुझे दबाया जा रहा है विधायक केतकी सिंह की सपोर्ट से यह बाउंड्री जोड़वाया जा रहा है हमारी जमीन की नापी नही किया गया और हमारे ही जमीन से हमे बेदखल कर दिया गया जहां हम खड़े है वह हमारे पाटीदार की है और मुझे सड़क पर ला दिया गया है जब हम पीछे तो कहा कि जहां से ही तुम पानी जमीन को ढूंढ लों।लेखपाल खेदाराम सिंह से पूछा गया तो कहा कि हम नही जानते है कि तुम्हारा जमीन कहा है। हम रोड पर रहेंगे नही तो योगी बाबा के मठिया में जाकर रहेंगे उन्ही से हम न्याय मांग रहे है हमे न्याय दे जो दोषी हो उसपर कठोर से कठोर कार्यवाही किया जाए। और नावट में जो भी तीन डिसमिल से अधिक जमीन पकड़ा है उसको भी खाली किया जाए।हमारी योगी बाबा से यही मांग है ताकि कोई गरीब के साथ अत्याचार न करें और योगी बाबा से यही मांग है कि तहड़ीदार नितिन कुमार सिंह को नौकरी से बर्खास्त किया जाए हमारी यही मांग है।
वही पीड़िता गुड़िया देवी ने बताया कि हमारे झोपड़ी को तोड़ फोड़ दिए है, हमारे बच्चो का पढ़ने वाले बैग को भी फेंक दिया गया है अब हमारे कहा जायेंगे और बच्चे कैसे पढ़ेंगे। यह हमारी खुद की जमीन है और तहसीदार ने कहा कि तुम लोग रोड पर जाओ प्रशासन हमारी कोई सुनवाई तक नही कर रही है अब हम लोग दूसरे की जमीन में रह रहे है तहसीदार और लेखपाल खेदाराम सिंह खड़े होकर हमारे झोपड़ी को उजड़वा दिए है अब कुछ नहीं छोड़े है सब खत्म हो गया है खाने के लिए कुछ नही बचा है यह दीवाल दबंगई के बल पर रात और दिन धड़ल्ले से जोड़ी जा रही है। हम तो प्रशासन के पास गई थी लेकिन प्रशासन ने मुझे खदेड़ दिया।
Next Story