भारत

तहसीलदार ने धोए झूठे गिलास, चाय की दुकान का वीडियो वायरल, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
7 March 2021 5:14 PM IST
तहसीलदार ने धोए झूठे गिलास, चाय की दुकान का वीडियो वायरल, जानिए पूरा मामला
x
मामला बेहद ही हैरान कर देने वाला है.

कर्नाटक के गडग जिला के मुदारंगी के तहसीलदार का चाय की दुकान पर झूठे गिलास धोते हुए एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर तमाम चर्चाएं हो रही हैं. आखिर तहसीलदार झूठे गिलास क्यों धो रहे हैं. तो आपको बता दें कि मामला बेहद ही हैरान कर देने वाला है. दरअसल तहसीलदार को शिकायत मिली थी कि गांव में छुआछूत का खेल चरम पर चल रहा है. बस इसी शिकायत के बाद तहसीलदार ने ये कदम उठाया.

मुंदारगी के तहसीलदार अशप्पा पुजार होरोगेरी को गांव से शिकायत मिली थी, कि यहां अनुसूचित जाति वालों के यहां किसी की शादी हो या फिर कोई प्रोग्राम हो, तो स्थानीय दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर देते हैं. इस वजह से इन लोगों को काफी समस्या आती है. पूछे जाने पर बताया गया कि ये दुकान वाले छुआछूत का भेद मानते हैं. ये शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार खुद इस गांव में पहुंच गए.
बताया गया कि तहसीलदार गांव में एक चाय की दुकान पर पहुंचे. उनके साथ क्षेत्रीय पुलिस इंस्पेक्टर और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे. तहसीलदार ने चाय पी और इसके बाद वे बर्तन धोने वाली जगह पहुंच गए और वहां झूठे गिलास धोने लगे. यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. कुछ लोगों ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. वहीं चाय का गिलास धोने के बाद तहसीलदार ने वहां के दुकानदारों से बात की और आगे से इस प्रकार की हरकत किए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी.
इस दौरान तहसीलदार ने कहा कि इस तरह की सामाजिक बुराइयों को जड़ से उखाड़ने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा. वहीं इस मामले में जब तहसीलदार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि गांव से छुआछूत को लेकर शिकायत मिली थी, जिसके बाद दुकानदारों से बात की गई. उन्होंने बताया कि चाय का झूठा गिलास धोने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन ये दिखाना चाहता था कि किसी का झूठा गिलास या बर्तन धोने से कुछ नहीं होता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story