भारत

तहसीलदार ने दी जान, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
20 Nov 2022 2:52 PM IST
तहसीलदार ने दी जान, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

तबादला हुआ था और कार्यभार संभालने के बाद वे दो दिन पहले अपने घर आए थे.
हनुमानगढ़: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में महिला ने अपने दो बच्चों को पानी के कुंड में धकेल कर खुद भी उसमें छलांग लगा दी. तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना बिरकाली क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, 26 साल की हुसैना ने 5 साल की बेटी सिमरन और 18 माह के बेटे विशाल को पहले कुंड में धकेल दिया. फिर खुद भी उसमें छलांग लगा दी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कुंड से बाहर निकाला. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. पुलिस उपाधीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि हुसैना की शादी 7 साल पहले विकास खां नामक शख्स से हुई थी. दोनों को दो बच्चे भी हुए. लेकिन हुसैना और विकास के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे.
बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के कारण ही हुसैना ने यह कदम उठाया. फिलहाल पुलिस विकास से पूछताछ कर रही है.
वहीं, धौलपुर जिले में एक तहसीलदार ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय आशाराम गुर्जर करौली जिले की मासलपुर तहसील में पदस्थापित थे. जानकारी के मुताबिक, गुर्जर का शव शनिवार बड़ी सदर थाना क्षेत्र में स्थित उनके गांव गढ़ी जखौदा में एक पेड़ लटका हुआ मिला. स्थानीय लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा और पुलिस केा सूचित किया. गुर्जर का हाल ही में अलवर से करौली तबादला हुआ था और कार्यभार संभालने के बाद वे दो दिन पहले अपने घर आए थे. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story