भारत

तहसीलदार ने दुकानदार से मांगा पानी, बदले में मिला एसिड का बोतल, जैसे ही पिया...

jantaserishta.com
10 Jun 2021 9:24 AM IST
तहसीलदार ने दुकानदार से मांगा पानी, बदले में मिला एसिड का बोतल, जैसे ही पिया...
x
मौके पर अफरातफरी मच गई.

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में एक अफसर ने दुकानदार से पीने के लिए एक बोतल पानी खरीदा. लेकिन दुकानदार ने गलती से अफसर को पानी की जगह एसिड की बोतल पकड़ा दी. जैसे ही अफसर ने बोतल खोलकर एक घूंट एसिड पानी समझकर पिया, उनके होश उड़ गए. और मौके पर अफरातफरी मच गई.

दरअसल, कुलगाम जिले के दम्हाल हाजीपुरा में तहसीलदार दुकानदार के पास पानी की बोतल खरीदने गए थे. लेकिन वहां उन्हें एसिड की बोतल पकड़ा दी गई, जिसे उन्होंने पानी समझकर पी लिया. हालांकि, हालात बिगड़ते इससे पहले उन्होंने एसिड को मुंह से बाहर फेंक दिया. फिलहाल तहसीलदार की तबीयत ठीक है और दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया.
बताया जा रहा है कि तहसीलदार अपनी टीम के साथ इलाके में गैरकानूनी ढंग से उगाई जा रही चीजों को हटाने के लिए पहुंचे थे. इस बीच उन्हें प्यास लगी तो वह नजदीक के गांव में एक दुकानदार से पीने की पानी की बोतल खरीदने लगे.
पानी खरीद कर पीते ही उन्हें पानी का स्वाद कुछ अलग लगा और मुंह में जलन हुई. पता करने पर मालूम पड़ा एक छोटे से किराने की दुकान पर मिनरल वाटर की बोतल में बेचने के लिए बैटरी की एसिड भी रखी हुई है, जो गलती से पानी समझकर दुकानदार ने उन्हें दे दी. फिलहाल तहसीलदार की तबीयत ठीक है. दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story