भारत
बारिश का कहर! सड़क धंसने से खतरे में परिवार, स्कूल में किया गया शिफ्ट
jantaserishta.com
12 July 2023 3:14 PM IST

x
बारिश आफत बनकर टूट रही है।
टिहरी: उत्तराखंड में लगातार बारिश का कहर जारी है। इस बार उत्तराखंडवासियों पर बारिश आफत बनकर टूट रही है। बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं तो भूस्खलन से कई लोग बेघर भी हो गए हैं। लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में रात गुजारनी पड़ रही है। टिहरी के छेरदानू में छह परिवार मार्ग धंसने से खतरे की जद में आ गए। खतरे को देखते हुए उन्हें स्कूल में शिफ्ट कराया गया है।
दरअसल, तेज बारिश के कारण प्रतापनगर विधानसभा के अंतर्गत भेलुन्ता-हलेत-देवल मोटर मार्ग के छेरदानू के पास सड़क धंसने से छह परिवार खतरे की जद में आ गए। जिसके चलते गांव के 6 परिवारों के 30 लोगों को स्कूल में शिफ्ट किया गया है।
ग्राम प्रधान दिनेश जोशी ने बताया कि, पीएमजीएसवाई को सड़क के बारे में कई बार बताया गया था। लेकिन, अधिकारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। जिसका खामियाजा आज गांव के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। तेज बारिश के चलते सड़क धंस गई, जिससे 6 परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए। हालांकि, प्रभावित परिवारों को सुरक्षा के लिहाज से गांव के ही एक स्कूल में शिफ्ट किया गया है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड बारिशउत्तराखंड मौसमछेरदानूशिफ्टuttarakhanduttarakhand newsuttarakhand rainuttarakhand weatherchherdanushift
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





