भारत

Teenagers को बाल विवाह रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया

Shantanu Roy
5 Jun 2024 10:19 AM GMT
Teenagers को बाल विवाह रोकथाम के बारे में जागरूक किया गया
x
Rajsamand: राजसमंद। राजसमंद जन विकास संस्थान द्वारा संचालित जागृति परियोजना के तहत जिले के आमेट, देलवाड़ा तथा भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा ब्लॉक में कुल 30 गांवों में किशोरी, महिला व किशोर समूह बनाकर बाल विवाह child marriage में कमी लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। परियोजना के तहत किशोरों-किशोरियों में नेतृत्व क्षमता विकसित कर एडवोकेसी का कार्य किया जा रहा है तथा बाल विवाहों की रोकथाम में कमी लाने के लिए समुदाय स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को सजग व मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। परियोजना के तहत
संस्थान कार्यालय में एक दिवसीय किशोर क्षमतावर्धन प्रशिक्षण हुआ
, जिसमें आमेट व सहाड़ा ब्लॉक के 14 किशोरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में संस्था की निदेशिका शकुंतला पामेचा द्वारा किशोरों का लड़कियों के प्रति नजरिए पर अपनी सोच को बदलने पर चर्चा की गई। अरविन्द पामेचा द्वारा समाज में लड़कियों के प्रति हमारी क्या-क्या जिम्मेदारियां हैं, इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह ने परियोजना के उद्देश्य व पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी।
Next Story