भारत
1 रुपये के चॉकलेट चोरी के आरोप में मारपीट, हरकत में आई पुलिस
jantaserishta.com
6 July 2023 7:55 AM IST

x
DEMO PIC
वीडियो वायरल.
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक किशोर के हाथ -पैर बांध कर पिटाई की जा रही है। वीडियो में पानी के पाइप से तेज बौछार किशोर के चेहरे पर की जा रही है। यह वीडियो सिंघिया थाना क्षेत्र का बताया जाता है, हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते है।
पुलिस ने बताया कि यह मामला सिंघिया थाना क्षेत्र के माहे गांव में एक दुकानदार ने एक किशोर को 1 रुपये के चॉकलेट का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की है। बताया जाता है कि पीड़ित किशोर दुकान की ओर मधु के लिए गया था और दुकान में वह सुपाड़ी लेने गया था। दुकानदार ने उस पर चोरी का आरोप लगाकर पिटाई की। आरोप है कि नौ घंटे तक पीड़िता की पिटाई की गई। इस दौरान वह बचाने की गुहार लगाता रहा। अब इसी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Tagsबिहारसमस्तीपुरसमस्तीपुर न्यूज़समस्तीपुर पुलिसवायरल वीडियोbiharsamastipursamastipur newssamastipur policeviral video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





