भारत
किशोरी घर से जेवरात-नकदी लेकर प्रेमी संग रफूचक्कर, मां को मिली धमकी, FIR दर्ज
jantaserishta.com
23 May 2024 2:17 PM IST

x
थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।
अलीगढ़: अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक किशोरी घर से जेवरात व नगदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। मां प्रेमी के घर शिकायत करने पहुंची तो उसके साथ परिजनों ने मारपीट कर धमकी दे डाली। मां ने प्रेमी व उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी का इलाके के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले किशोरी परिजनों के साथ घर में सो रही थी।
आरोप है कि तड़के किशोरी घर में रखे 80 हजार रुपए की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। परिजनों ने किशोरी को आसपास के इलाके व रिश्तेदारियों में तलाश किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। आरोप है कि मां प्रेमी के घर पहुंची तो उसके साथ मारपीट कर दी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दानिश पुत्र जलील और जलीस निवासी खुर्जा नगर बुलंदशहर, अनम व अशरफ निवासी जमालपुर सिविल लाइन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।
घर वालों का कहना है कि उन्हें शक है लड़की के साथ कोई अनहोनी हुई है। उन्होंने लड़की की जानकारी जुटाने की कोशिश की है लेकिन किसी भी रिश्तेदार या जानकारी के पास लड़की की जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि लड़की के साथ आरोपियों ने कोई अनहोनी की है। उसके पास घर से उठाए कई हजार रुपये और जेवर है। पैसों के लालच में से बहला-फुसलाकर आरोपी ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को खोजा जा रहा है। जल्द आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsअलीगढ़अलीगढ़ न्यूज़अलीगढ़ पुलिसजेवरातनगदीप्रेमीAligarhAligarh NewsAligarh PoliceJewelleryCashLover
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





