भारत
पुरानी दुश्मनी...18 साल के लड़के पर चाकू से वार, 2 नाबालिग हिरासत में
jantaserishta.com
4 April 2023 2:31 PM IST

x
DEMO PIC
पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पुरानी दुश्मनी में दो नाबालिगों ने 18 साल के एक किशोर को चाकू मार दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मामले में आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। घटना सोमवार शाम आठ बजे की है।
अधिकारी ने कहा, जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक मार्केट में चाकूबाजी के बारे में एक पीसीआर कॉल आई थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
घटना में घायल पीयूष को, जो जहांगीरपुरी का ही रहने वाला है, इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और धारा 34 के तहत जहांगीपुरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर दो नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
अधिकारी के अनुसार, आरंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों की पीड़ित के साथ पुरानी दुश्मनी थी और बदला लेने के उद्देश्य से उन्होंने उसे चाकू मार दिया।
अधिकारी ने कहा, इस घटना का कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं है। आगे जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





