भारत
वो किसी और से प्यार करती थी...रील बनाने के बहाने लड़की ने मंगेतर को चाकू मारा
jantaserishta.com
8 April 2023 3:00 PM IST

x
गिफ्ट देने की आड़ में, उसने गौड़ा के हाथ बांध दिए, उसे अपनी आंखें बंद करने के लिए कहा, और उसकी गर्दन पर वार कर दिया।
हावेरी (आईएएनएस)| कर्नाटक के हावेरी जिले में रील बनाने के बहाने अपने मंगेतर की गर्दन पर वार करने के आरोप में 17 वर्षीय एक किशोरी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
घटना रानीबेन्नूर शहर के बाहरी इलाके में ओम पब्लिक स्कूल के पास हुई।
गंभीर रूप से घायल पीड़ित की पहचान देवेंद्र गौड़ा के रूप में हुई है, जिसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, चूंकि लड़की किसी और से प्यार करती थी, इसलिए उसने गौड़ा पर हमला करने की योजना बनाई, जिसके साथ उसकी 3 मार्च को सगाई हुई। लड़की ने गौड़ा को एक पार्क में बुलाया और उससे कहा कि वह उसे एक गिफ्ट देना चाहती है।
उसे गिफ्ट देने की आड़ में, उसने गौड़ा के हाथ बांध दिए, उसे अपनी आंखें बंद करने के लिए कहा, और उसकी गर्दन पर वार कर दिया।
गौड़ा के माता-पिता ने हलगेरी थाने में लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जांच चल रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





