भारत

शादी समारोह से लौट रही किशोरी से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
27 Feb 2023 3:46 PM IST
शादी समारोह से लौट रही किशोरी से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर

तीन आरोपियों को जेल और दो नाबालिग लोगों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
रांची (आईएएनएस)| गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी गांव में एक शादी समारोह से लौट रही नाबालिग लड़की से गैंपरेप के पांच आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पांच दरिंदों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंपरेप के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनमें से तीन आरोपियों को जेल और दो नाबालिग लोगों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। घटना रविवार देर रात की है।
जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया उस समय नाबालिग अपनी एक सहेली और एक पुरुष मित्र के साथ शादी समारोह से अपने घर लौट रही थी, आरोपियों ने नाबालिग की सहेली और उसके पुरुष मित्र को मारपीट कर भगा दिया। वहीं जान से मारने की धमकी देकर नाबालिग युवती को जबरन झाड़ियों में उठाकर ले गए। यहां पांचों दरिंदों ने बारी-बारी से उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद युवती ने अपने घर पहुंच कर परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
पीड़िता ने पांचों आरोपियों के खिलाफ घाघरा थाने में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे के अंदर सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, दोनों नाबालिगों को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा वहीं तीनों आरोपी नवीन उरांव, बिंदेश्वर उरांव और लक्ष्मी उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, पुलिस के समक्ष पांचों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने घाघरा थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story