भारत

किशोरी के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़, केस दर्ज

Shantanu Roy
13 Jan 2023 1:08 PM GMT
किशोरी के साथ दबंगों ने की छेड़छाड़, केस दर्ज
x
जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। हरदोई में किशोरी ने गांव के लोगों पर छेड़छाड़ करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर दबंगो ने किशोरी को पीटा। जिससे परेशान किशोरी परिजनों के साथ पुलिस से शिकायत करने पहुंची। पुलिस पर मामले को रफा -दफा करने का आरोप लग रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शाहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का आरोप है कि उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें गांव के युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। उसने विरोध किया तो घरवालों समेत उसके साथ मारपीट की।
मारपीट के बाद दबंग गाली -गलौज करते हुए भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता ने पुलिस पर मामले को रफा -दफा करने का आरोप लगाया है। सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय ने बताया कि दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्ष परिवार समेत आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ को लेकर जो बात की जा रही है, वह निराधार है। फिर भी जांच की जा रही है।
Next Story