भारत

स्कूल के गेट से किशोरी लापता, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
16 April 2022 10:54 PM IST
स्कूल के गेट से किशोरी लापता, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर

आगरा के सदर थाना क्षेत्र के एक स्कूल के गेट से एक किशोरी लापता हो गई है। मौके पर पहुचे परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। परिजनों के मुताबिक किशोरी के ताऊ उसे 8 बजे स्कूल के बाहर छोड़कर चले गए थे लेकिन वह अंदर नही पहुंची। ताऊ जब उखर्रा सिथित दुकान के बाहर खड़े थे तो एक बाइक पर उनकी भतीजी दो युवकों के बीच बैठी हुई थी।

उन्होंने अपनी बाइक से पीछा किया लेकिन युवकों ने उन्हें लात मारकर गिरा दिया। वह गिरकर घायल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उधर, अपहरण की सूचना पर शहीद नगर चौकी इंचार्ज स्‍टॉफ के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और परिजनों से जानकारी कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस, सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। पुलिस के मुताबिक जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story