भारत
खेत में लड़की को बनाया हवस का शिकार, एक महीने बाद हुआ खुलासा, मुश्किल में सहेली
jantaserishta.com
17 April 2024 10:33 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
बेटी ने डर की वजह से अपने साथ दुष्कर्म होने की घटना डर की वजह से नहीं बताई।
कन्नौज: कन्नौज में तालग्राम के एक गांव में एक युवक ने किशोरी संग दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। दुष्कर्म पीड़िता की मां ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह पिछले महीने पति का इलाज कराने के लिए अस्पताल गई हुई थी। पति की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में रुकना पड़ा। उसकी 15 वर्षीय पुत्री छोटे भाइयों के साथ घर पर थी। उसी दौरान उसकी पुत्री गांव की एक युवती के साथ खेतों में मवेशी के लिए घास लेने गई। वही पर पहले से मौजूद प्रदीप ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
बेटी ने डर की वजह से अपने साथ दुष्कर्म होने की घटना डर की वजह से नहीं बताई। लेकिन जब उनकी बेटी गर्भवती हुई तो घरवालों को परिजनों को किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी हुई। दुष्कर्म पीड़िता की मां बेटी को लेकर थाने पर पहुचीं। वहां पर पीड़िता ने रो-रोकर महिला पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म की घटना में आरोपित युवक व एक युवती के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता की मां के मुताबिक वह पति के इलाज के लिए अस्पातल में थी, इसी दौरान गांव की एक युवती ने उसे बहला फुसलाकर मवेशियों के लिए घास लेने के बहाने खेतो में पर ले गई। जहां एक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। डर की वजह से किशोरी ने दुष्कर्म की बात घर में नही बताई। गर्भ धारण होने के उपरांत परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपित युवक व साजिश में शामिल होने पर एक युवती के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Tagsकन्नौजतालग्रामदुष्कर्मगर्भवतीकन्नौज न्यूज़कन्नौज पुलिसKannaujTalgramRapePregnantKannauj NewsKannauj Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





