भारत

दुधवा रिजर्व में बाघ के हमले में किशोरी की मौत, कर रही थी जलाऊ लकड़ी इकट्ठा

jantaserishta.com
17 Feb 2023 9:51 AM IST
दुधवा रिजर्व में बाघ के हमले में किशोरी की मौत, कर रही थी जलाऊ लकड़ी इकट्ठा
x

DEMO PIC 

मचा हड़कंप.
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) में किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य (केडब्ल्यूएस) के कोर जोन क्षेत्र में एक किशोरी को एक बाघ ने उस समय मार डाला, जब वह जलाऊ लकड़ी इकट्ठा कर रही थी। घटना गुरुवार शाम की है। उसके चिल्लाने पर ग्रामीण उसकी मदद के लिए दौड़े लेकिन उसे मृत पाया। पीड़िता की पहचान मैलानी पुलिस सर्कल के अंतर्गत कोरियाना गांव की 18 वर्षीय पार्वती के रूप में हुई है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के उप क्षेत्र निदेशक, रेंगराजू तमिलसेल्वन ने कहा कि लड़की किशनपुर अभयारण्य के मैलानी रेंज के जंगल के अंदर कोर जोन में घुस गई, जहां एक बाघ ने उस पर हमला कर मार डाला।
तमिलसेल्वन ने कहा कि कोर जोन में किसी भी मानव को जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
अधिकारी ने ग्रामीणों से संरक्षित वन क्षेत्रों में प्रवेश करने से बचने का आग्रह किया, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story