भारत
नाबालिग को केंचुआ खाने के लिए मजबूर करने वाला किशोर पकड़ा गया, वीडियो किया था वायरल
jantaserishta.com
20 Nov 2022 9:08 AM IST

x
कोलकाता (आईएएनएस)| जलपाईगुड़ी जिले की पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को नौ साल के बच्चे को केंचुआ खाने के लिए मजबूर करने, वीडियो बनाने और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक सुभाष बर्मन जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम है, वह जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज प्रखंड का रहने वाला है। पता चला है कि घटना दो दिन पहले की है और शुक्रवार की रात अपराधी द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के बाद मामला सुर्खियों में आया।
नाबालिग पीड़ित, जो राजगंज प्रखंड का रहने वाला है, अपने दोस्तों के साथ खेत में खेलने गया था। वहां मौजूद बर्मन ने पीड़ित को केंचुआ खाने पर 5 रुपये देने का झांसा दिया। पीड़ित के मना करने पर बर्मन ने उसे धमकाया और मारपीट भी की, जिसके बाद पीड़ित ने केंचुआ खा लिया। शुरूआत में पीड़ित के परिजनों को घटना की जानकारी नहीं थी। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने पूछताछ की।
इसके बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया जिसने बर्मन को गिरफ्तार कर लिया। चूंकि अपराधी की आयु भी 18 वर्ष से कम है, इसलिए उसके खिलाफ किशोर न्यायालय में मुकदमा चलाया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





