भारत

किशोरी और उसकी बहन के साथ दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक बलात्कारी गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 April 2022 5:49 PM GMT
किशोरी और उसकी बहन के साथ दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक बलात्कारी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: समयपुर बादली के लिबासपुर इलाके में शुक्रवार की शाम एक धिनौनी वारदात का मामला सामने आया है। जहांगीरपुरी इलाके से अपने दोस्त से मिलने आए एक व्यक्ति ने दोस्त के साथ शराब पी और फिर दोनों ने पड़ोस में रहने वाली मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी और उसकी छह माह की बहन के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को एक आरोपी के एक पार्क में होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। एक गोली आरोपी के पैर में लगी। पुलिस आरोपी को दबोचकर अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।

जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे पुलिस को लिबासपुर में एक छह महीने की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को बच्ची की मां मिली। उसने पुलिस को बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करती है। उसकी 14 साल और छह महीने की दो बेटियां हैं। उसकी बड़ी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और ठीक से बोल भी नहीं पाती है। उसने बताया कि वह शाम में जब काम से लौटी तो उसकी दोनों बेटी घर में नहीं मिली। उसने अपनी बेटियों की तलाश शुरू की। तभी उसने अपने पड़ोस में बच्चियों के रोने की आवाज सुनी और वह वहां पहुंची। वहां उसने कमल उर्फ चिनू और राजू को बच्चियों के साथ दुष्कर्म करते देखा। उसे देखते ही दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस दोनों बच्चियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गई और फिर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने एसआई विशाल और संदीप के नेतृत्व में एक टीम गठित की। मुखबिर और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। शनिवार सुबह पुलिस को एक आरोप कमल के समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक पार्क में होने की जानकारी मिली। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगा और पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई और आरोपी को भागने से रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी। पुलिस उसे तुरंत काबू कर उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी फिलहाल बेरोजगार है। लिबासपुर में रहने वाला राजू उसका दोस्त है। घटना वाली शाम वह राजू से मिलने के लिए उसके दुकान पर आया था और दोनों ने शराब पीने के वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फरार राजू की तलाश में दबिश दे रही है।
Next Story