भारत

बिना कपड़ों के किशोर से कराया पूजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
4 Oct 2022 10:39 AM GMT
बिना कपड़ों के किशोर से कराया पूजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
x

कोप्पल (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने 16 वर्षीय लड़के के बिना कपड़ों के पूजा करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी ने कथित तौर पर इस कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिससे यह वायरल हो गया। कोप्पल ग्रामीण पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों, शरणप्पा तलवारा, विरुपन गौड़ा सिद्दाना गौद्रा और शरणप्पा ओजानहल्ली को गिरफ्तार किया है।

शरणप्पा तलवाड़ा को न्यायिक हिरासत में सौंप दिया गया है जबकि अन्य दो आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने गरीब परिवार के लड़के को आश्वस्त किया था कि अगर वह नग्न अवस्था में भगवान की पूजा करता है, तो उसके पिता का कर्ज माफ हो जाएगा। आरोपी ने लड़के से कहा कि अगर उसके पिता का कर्ज चुकाना है तो उसे यह करना पड़ेगा। उन्होंने उसे आश्वासन दिया कि नग्न अवस्था में पूजा करने के बाद उसके परिवार को तुरंत धन मिलेगा।

पुलिस ने कहा कि बाद में वे लड़के को हुबली शहर के एक लॉज में ले गए, और उसे नग्न अवस्था में भगवान की पूजा करने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने पूरे प्रकरण की वीडियो बनाई। बाद में उन्होंने वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल हो रहे वीडियो के बारे में पता चलने के बाद लड़के ने पुलिस को पूरा मामला विस्तार से बताया। इसके बाद परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Next Story