भारत

किशोरी से दुष्कर्म, युवक ने झाड़ियों में खींचा, स्टेशन की ओर जा रही थी

jantaserishta.com
28 March 2025 12:44 PM IST
किशोरी से दुष्कर्म, युवक ने झाड़ियों में खींचा, स्टेशन की ओर जा रही थी
x
बयान दर्ज.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली रेलवे स्टेशन के पास एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना पर जीआरपी ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे निजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि आरपीएफ वालों को एक बच्ची मिली थी। उन्होंने उसे जीआरपी को सौंपा है। प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके माता-पिता भी स्टेशन आ गए हैं। वह यहां पर किसी मेले में आई थी।
किशोरी के मुताबिक उसके साथ घटना में एक ही व्यक्ति शामिल था। जब वह ट्रेन से उतर कर जंक्शन से गली में जा रही थी, तभी यह घटना उसके साथ हुई है। पुलिस कर्मियों ने किशोरी के बयान दर्ज किए।
पुलिस ने बताया कि ट्रेन से उतर कर वह पैदल आउटर से स्टेशन की ओर जा रही थी, उसी दौरान एक युवक ने उसे झाड़ियों में खींच लिया, दुष्कर्म किया। विरोध पर उससे मारपीट की। आरोपी के फरार होने के बाद किशोरी स्टेशन की ओर जा रही थी, उसी दौरान आरपीएफ के जवान दिखने पर घटनाक्रम बताया। इसके बाद उसे तुरंत जीआरपी थाने लाया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि किशोरी वह अपने परिजनों के साथ एक मेले में शामिल होकर घर को लौट रही थी। तभी यह घटना हो गई। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाकर उसका परीक्षण भी कराया गया है। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story