भारत
लड़के से बातचीत पर टोका तो घर छोड़कर निकली किशोरी, टावर पर चढ़ने से हड़कंप
jantaserishta.com
5 Nov 2026 9:36 AM IST

x
पुलिस पहुंची.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में 17 साल की एक लड़की घरवालों की डांट से इतनी नाराज हो गई कि घर छोड़कर चली गई. परिवार ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी. पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ ही देर बाद पता चला कि लड़की केन नदी के किनारे एक बिजली के टावर पर चढ़ गई है. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया.
मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है. 17 साल की लड़की घर में किसी लड़के से फोन पर बात कर रही थी. इस बात को लेकर परिवार के लोगों ने उसे डांटा और फोन पर बात करने से मना किया. इससे नाराज होकर लड़की घर से निकल गई.
लड़की के घर से चले जाने के बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी से जुड़े मामले में केस दर्ज किया और उसकी तलाश के लिए दो टीमें बनाई गईं. पुलिस की तलाश चल ही रही थी कि खबर मिली कि एक लड़की केन नदी के किनारे लगे बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई है. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो पता चला कि वह वही किशोरी है, जिसकी तलाश की जा रही थी.
लड़की को टावर पर देखकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद लड़की नीचे उतरने के लिए तैयार हुई. पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया. इसके बाद किशोरी को थाने ले जाया गया, जहां उसकी काउंसलिंग की गई. बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया गया.
बांदा के डिप्टी एसपी सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि मटौंध थाना क्षेत्र से 17 साल की एक किशोरी के लापता होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर दो टीमें बनाई थीं. बाद में जानकारी मिली कि किशोरी केन नदी के किनारे एक हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गई है. डिप्टी एसपी के मुताबिक, पुलिस ने किशोरी को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया है. मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल लड़की सुरक्षित है और उसे परिवार के हवाले कर दिया गया है. पुलिस ने मामले में आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





