भारत
हाईराइज बिल्डिंग से गिरकर लड़के की मौत, नग्न अवस्था में पड़ा मिला शव
jantaserishta.com
7 Jun 2023 11:48 AM IST

x
DEMO PIC
बिल्डर समेत कई लोग धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद हैं।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद में बंद पड़ी हाईराइज बिल्डिंग से गिरकर मंगलवार रात एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा था। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि आखिर वो कौन था और इस बिल्डिंग तक कैसे पहुंचा। ये घटनाक्रम राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र स्थित रेड एपल सोसाइटी का है। यहां एक टावर लंबे वक्त से बंद पड़ा है। इसके निर्माण को लेकर कोर्ट केस चल रहा है। बिल्डर समेत कई लोग धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद हैं। मंगलवार रात 10 बजे के आसपास पुलिस को इस बिल्डिंग से किसी के गिरने की सूचना मिली। तत्काल नंदग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहां जमीन पर एक किशोर का शव नग्न अवस्था में पड़ा था। उसके सिर से खून बह रहा था। उम्र करीब 13 साल के आसपास थी। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर सुबूत जुटाए।
एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि पहला काम मृतक की पहचान करना है। उसके बाद ही पुलिस आगे की कड़ियां जोड़ पाएगी। मृतक की पहचान के बाद पुलिस पता लगाने में जुटेगी की ये कोई हादसा है या फिर साजिश।
Tagsगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसमौतहाईराइज बिल्डिंगGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad PoliceDeathHighrise Building
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





