भारत

नाबालिग से रेप का आरोप, आरोपी पकड़ाया

jantaserishta.com
30 April 2023 1:40 PM IST
नाबालिग से रेप का आरोप, आरोपी पकड़ाया
x

DEMO PIC 

गली में खेल रही थी, जब आरोपी उसे पार्क के सामने एक खाली घर में ले गया.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक किशोर को पकड़ा गया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात कल्याणपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़के ने एक बच्ची का यौन उत्पीड़न किया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।
पूछताछ के दौरान पीड़िता ने आरोप लगाया कि लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस टीम लड़की को पास के एक सरकारी अस्पताल में ले गई, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई।
पुलिस ने कहा, लड़की का एलबीएस अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और चाइल्ड केयर काउंसलर ने उसकी काउंसलिंग की।
अधिकारी ने कहा कि पीड़िता शाम को गली में खेल रही थी, जब आरोपी उसे पार्क के सामने एक खाली घर में ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। नाबालिग लड़की शोर मचाते हुए किसी तरह मौके से भाग निकली। आरोपी भी वहां से फरार हो गया।
पुलिस ने कहा, पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को बताई जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जांच में डॉक्टरों ने यौन उत्पीड़न की पुष्टि की। आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story