पति के सामने पत्नी से छेड़खानी, विरोध करने पर हुई ये बड़ी घटना

नालंदा के थाना नूरसराय क्षेत्र के शेरपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर पड़ोसी युवकों ने पति-पत्नी को गोली मार दी. घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गये. घायल हुए पति-पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.
शेरपुर गांव का रहने वाला धनंजय कुमार ऑटो चालक है. बताया गया कि बीती देर रात वह ऑटो चलाकर घर वापस लौटा था. तभी उसने देखा कि पड़ोस का रहने वाले कारू कुमार और मनीष उसकी पत्नी बबिता के साथ छेड़खानी कर रहे हैं.
यह देखकर वह गुस्से से आगबबूला हो गया. उसने विरोध किया, तो आरोपी युवकों ने फायरिंग कर दी. गोली लगने से पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बबिता की हालत गंभीर बताई जा रही है.
घटना की सूचना पर नूरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है. वहीं घटना के बाद आरोपी युवक फरार बताये जा रहे हैं. थानाध्यक्ष नूरसराय का कहना है कि अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है. शिकायत मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





