भारत

बंगाल जीत के आंसू, कैलाश विजयवर्गीय हुए भावुक

Nil dhankar
4 May 2026 4:25 PM IST
बंगाल जीत के आंसू, कैलाश विजयवर्गीय हुए भावुक
x

एमपी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सोमवार को आए रुझानों ने साफ कर दिया है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. भगवा पार्टी ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सत्ता से उखाड़ फेंका है. इस ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही भाजपा के दिग्गज रणनीतिकार और मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भावुक हो गए और उनके आंसू छलक पड़े.

रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलता देख कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि उन्हें आज कितनी खुशी हो रही है.

उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की इस जीत को पूरे देश के लिए एक 'तोहफा' करार दिया. इस मौके पर उन्होंने ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और स्टालिन पर भी तीखा तंज कसा.

विजयवर्गीय के लिए यह जीत व्यक्तिगत रूप से भी बहुत बड़ी है. उन्होंने हाल ही में रतलाम में खुलासा किया था कि उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल में 38 फर्जी मामले दर्ज हैं, जिनमें रेप और चाइल्ड ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर प्रकरण शामिल हैं. कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि गिरफ्तारी के वारंट जारी होने के कारण वे इस बार बंगाल चुनाव में नहीं गए. बीजेपी नेतृत्व ने भी उन्हें 'नए लफड़े' से बचने के लिए बंगाल जाने से मना किया था.

Next Story