भारत

खिलखिलाती मुस्कान की जगह आंसू...बेरहम टीचर!

jantaserishta.com
22 Sept 2025 9:23 AM IST
खिलखिलाती मुस्कान की जगह आंसू...बेरहम टीचर!
x
जानें पूरा मामला.
उल्हासनगर: महाराष्ट्र के उल्हासनगर शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां कुर्ला कैंप स्थित किडो वर्ल्ड प्ले ग्रुप स्कूल में एक टीचर द्वारा मासूम बच्चे को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि क्लासरूम में टीचर बच्चे को ताली बजाने को कहती हैं लेकिन जब बच्चा ताली नहीं बजाता तो टीचर बार-बार थप्पड़ जड़ रही है. घटना से सहमे मासूम बच्चों ने स्कूल जाने से ही इंकार कर दिया.
एक बच्चे के परिजन का कहना है कि टीचर द्वारा पिटाई किए जाने के बाद बच्चा मानसिक रूप से इतना डर गया कि पांच बार बीमार पड़ चुका है. इसी स्कूल में पढ़ रहे एक और मासूम ने भी आरोप लगाया कि टीचर उसे भी जोर-जोर से थप्पड़ मारती रहती है. जब अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से इस पर सवाल किया, तो प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की और अभिभावकों से घटना को भूल जाने की बात कही.
आखिरकार, अभिभावकों की शिकायत पर विठलवाड़ी पुलिस स्टेशन में आरोपी टीचर गायत्री पात्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल टीचर फरार बताई जा रही है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. अभिभावकों ने आरोपी टीचर पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story