भारत

आंखों में आंसू, गमजदा माहौल, बेटियों ने ऐसे दी बिपिन रावत को अंतिम विदाई

jantaserishta.com
10 Dec 2021 11:40 AM IST
आंखों में आंसू, गमजदा माहौल, बेटियों ने ऐसे दी बिपिन रावत को अंतिम विदाई
x

नई दिल्ली: सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटियों कृतिका और तारिनी ने अपने माता-पिता को श्रद्धांजलि दीजनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गए हैं। हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे ने कीर्तिका और तारिणी के माता पिता को छीन लिया। कीर्तिका और तारिणी बिपिन रावत और मधुलिका की बेटियां हैं। कीर्तिका की शादी हो चुकी है और वो मुंबई में रहती हैं। तारिणी दिल्ली में रहती हैं और दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। कीर्तिका तारिणी की बड़ी बहन हैं। सार्वजनिक तौर पर बिपिन रावत की बेटियों के बारे में बेहद कम जानकारी है, लेकिन दोनों बेटियां जनरल बिपिन रावत की शान थीं। इसमें कोई शक नहीं कि CDS जनरल बिपिन रावत की दोनों बेटियों के कंधे पर एक बड़ा भार आ गया है। एक तरफ पिता का ना होना और दूसरी तरफ मां की ममता छिन जाना। इस दुख की भरपाई इन दोनों के लिए कोई नहीं कर पाएगा। जनरल रावत की पत्नी मधुलिका आर्मी वाइफ्लस वेल्फेयर असोसिएशन की अध्यक्ष भी थीं।


सीडीएस बिपिन रावत समेत तमिलनाडु हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले सभी 13 लोगों को आज अंतिम विदाई दी जा रही है इससे पहले जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर शुक्रवार को बेस हॉस्पिटल से उनके आवास लाया गया यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी
सीडीएस बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटियों कृतिका और तारिनी ने अपने माता-पिता को श्रद्धांजलि दी इसके बाद दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक सैन्य अधिकारी श्रद्धांजलि देने आएंगे फिर दोपहर 2 बजे उनके पार्थिव शव को दिल्ली कैंट बराड़ चौक अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story