भारत

एक्शन में 'टीम मोदी': मोदी मंत्रिमंडल की नई टीम का आज पहला दिन, संभाल रहे अपने मंत्रालय का काम

jantaserishta.com
8 July 2021 10:24 AM IST
एक्शन में टीम मोदी: मोदी मंत्रिमंडल की नई टीम का आज पहला दिन, संभाल रहे अपने मंत्रालय का काम
x

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब जिन मंत्रियों को नई ज़िम्मेदारी मिली है, उन्होंने अपना कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है. बीते दिन ही 40 के करीब नए मंत्रियों ने शपथ ली, जबकि कई मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है और काफी मंत्रियों के विभाग बदले गए हैं. ऐसे में गुरुवार सुबह से ही मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है.

देश के नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार सुबह मंत्रालय का कामकाज संभाला, उन्होंने पीयूष गोयल की जगह ली है. वहीं, प्रमोशन पाने वाले अनुराग ठाकुर ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय का काम संभाला उन्होंने प्रकाश जावड़ेकर की जगह ली है.
नए मंत्रियों से मिलेंगे जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सभी नए मंत्रियों से मुलाकात करेंगे. केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले बीजेपी के नए मंत्रियों से जेपी नड्डा की ये मुलाकात सुबह 10.30 बजे होगी.
आपको बता दें कि अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 77 तक पहुंच गई है, नियम के मुताबिक ये संख्या 81 तक पहुंच सकती है. बीते दिन करीब एक दर्जन मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा भी दिया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story