भारत

अपराधी को पुलिस स्टेशन ले जाने के दौरान टीम पर हमला, चार गिरफ्तार, देखें मंजर

jantaserishta.com
11 March 2024 11:25 AM IST
अपराधी को पुलिस स्टेशन ले जाने के दौरान टीम पर हमला, चार गिरफ्तार, देखें मंजर
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली में एक अपराधी को पुलिस स्टेशन ले जाने के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि रविवार रात को राजौरी गार्डन और तिलक नगर थाने के सीमावर्ती इलाके में पुलिस पर हमले की सूचना मिली थी। मोहन गार्डन थाने की एक टीम अपराधी आदिल की तलाश में इलाके में आई थी। इस दौरान महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस से बहस करने लगे। बाद में स्थानीय लोगों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की होने लगी और टकराव हो गया।
घटनास्थल पर कैद की गई तस्वीरों में महिलाओं सहित अन्य लोगों को पुलिस को खींचते, धक्का देते और हमला करते हुए दिखाया गया है। मामले की सूचना मिलने पर राजौरी गार्डन और तिलक नगर थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस के साथ भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने कहा, ''इस मामले में आदिल और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story