भारत
'पत्नी को सबक सिखाना'...पति ने खत्म की जिंदगी, वीडियो में कही ये बात
jantaserishta.com
5 Jan 2025 10:42 AM IST

x
क्यों उठाया खौफनाक कदम?
अहमदाबाद: अभी अतुल सुभाष सुसाइड केस की चर्चा ठंडी नहीं पड़ी है और गुजरात में भी ऐसा ही केस आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सुसाइड किया है। वीडियो में उसने अपनी पत्नी को मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। उसने अपने परिवार से पत्नी को सबक सिखाने के लिए कहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामला गुजरात के बोताड़ जिले के जमराला गांव का है। यहां पर 30 दिसंबर को 39 साल के सुरेश सथादिया ने अपने घर में सीलिंग फैन से फांसी लगाकर जान दे दी थी।
बोताड़ ग्रामीण पुलिस थाने के अधिकारियों ने मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक महिला के खिलाफ अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घरवालों को सुरेश के मोबाइल से वीडियो मिला था। इसमें उसने अपनी पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। साथ ही घरवालों से गुहार लगाई है कि वह लोग उसकी पत्नी को सबक सिखाएं।
सुरेश के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी जयाबेन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस शिकायत में पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू ने बेटे का लगातार मानसिक उत्पीड़न किया। वह उससे अक्सर झगड़ा करती थी और अपने माता-पिता के घर चली गई थी। एफआईआर के मुताबिक सुरेश अपने ससुराल भी गया और अपनी पत्नी को मनाने की कोशिश की। लेकिन उसकी पत्नी ने वापस आने से मना कर दिया। इसके बाद सुरेश ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही इंजीनियर अतुल सुभाष का केस आया था। अतुल ने वीडियो बनाकर पत्नी निकिता, सास निशा और पत्नी के भाई अनुराग पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने और पैसे की वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। इसी वीडियो में आत्महत्या की पूरी वजह बताई थी। जिसके बाद यह केस देश का बहुचर्चित केस बन गया। इसके अलावा दिल्ली में पुनीता खुराना का मामला सामने आया है। पुनीत ने भी 59 मिनट का वीडियो बनाकर पत्नी और ससुरालवालों पर आरोप लगाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





