भारत

टीचर का VIDEO, बेसुध मिले देश का भविष्य बनाने वाले मास्टर साहब

jantaserishta.com
4 Sept 2025 2:23 PM IST
टीचर का VIDEO, बेसुध मिले देश का भविष्य बनाने वाले मास्टर साहब
x
वीडियो हुआ वायरल.
आसिफाबाद: तेलंगाना के आसिफाबाद में एक सरकारी स्कूल में टीचर का जो हाल देखने को मिला वह शर्मनाक था. शिक्षक को कथित तौर पर नशे की हालत में ड्यूटी पर आने के बाद निलंबित कर दिया गया है. ये कार्रवाई एक वीडियो के सामने आने के बाद हुई जिसमें एक कक्षा के अंदर छोटे- छोटे बच्चे दरी पर बैठे हैं. वहीं उनके टीचर जे. विलास नशे की हालत में अपनी चेयर से नीचे गिरे पड़े हैं.
वायरल हुए वीडियो को बनाने वाला शख्स उन्हें बार- बार उठने को कह रहा है लेकिन टीचर संभल ही नहीं पा रहा है और बिल्कुल नीचे लेट जाता है.
यह घटना जैनूर मंडल के सुकुटपल्ली स्थित आश्रम स्कूल में हुई, जहां एसजीटी जे. विलास कथित तौर पर शराब के नशे में कक्षा में आए और बाद में कक्षा में ही गिर पड़े. सामने दरी पर 4-5 साल के बच्चे किताबें लिए बैठे हैं और क्लास शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं.
गांव वालों ने घटना की कड़ी आलोचना की है. जिला आदिवासी कल्याण विभाग की उप निदेशक रमा देवी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के आदेश और जांच के बाद, विलास को कर्तव्य में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story