भारत

पेड़ पर लटकी मिली टीचर की लाश, फैली सनसनी

Shantanu Roy
1 March 2024 1:36 PM GMT
पेड़ पर लटकी मिली टीचर की लाश, फैली सनसनी
x
परिजन सदमें में
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर में शुक्रवार को आम के पेड़ से एक व्यक्ति की लाश लटकी मिली। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार व्यक्ति केंद्रीय विद्यालय स्कूल का शिक्षक है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।
दरअसल, करेली के पास नेशनल हाईवे 44 के नजदीक रेलवे लाइन के पास स्थित अभिषेक जैन के आम के बगीचे में लगे आम के पेड़ से आज अनिल यादव का शव लटका हुआ मिला। जानकारी के अनुसार मृतक केंद्रीय विद्यालय नरसिंहपुर में पदस्थ बताया जा रहा है। वहीं मृतक राजगढ़ जिले के ब्यावरा का रहने वाला है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी है।
Next Story