भारत

टीचर पर गिरेगी गाज, बिना ड्यूटी के ले रही थी वेतन

jantaserishta.com
29 April 2022 4:29 PM IST
टीचर पर गिरेगी गाज, बिना ड्यूटी के ले रही थी वेतन
x

अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला टीचर घर बैठकर बड़े आराम से तनख्वाह लेती रही. इस मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब स्कूल में तैनात हेडमास्टर रिटायर हुई. इस घटना से शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है.

यह मामला जिले के प्राथमिक स्कूल केशोपुर गांव का है. यह पर पिछले दो सालों से मीनाक्षी नाम की अध्यापिका तैनात है. जो लखनऊ में अपने पति की साथ रहती है और ड्यूटी पर स्कूल नहीं आती लेकिन घर बैठे-बैठे ही उनकी हाजरी लग जाती है और पूरी तनख़्वाह उनके अकाउंट में पहुंच जाती है. इस राज का पर्दाफाश उस समय हुआ जब प्राथमिक विद्यालय में तैनात हेडमास्टर 31 मार्च को रिटायर हो गई और उन्हें अपना चार्ज सौंपने के लिए तैनात महिला शिक्षक को बुलाने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी से गुहार लगानी पड़ी.
जब यह मामला सुर्खियों में आया तब महिला शिक्षक ने रिटायर्ड हेडमास्टर से चार्ज भी ले लिया और शिक्षा विभाग की नींद खुली. इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर का कहना है कि हमने इस मामले जांच कराई तो हमें पता चला कि वह लंबे समय से अनुपस्थित रही हैं. उनका वेतन निकाला जाता रहा है. कहा जा रहा है कि वह करीब 2 साल से अनुपस्थित थीं. हालांकि हमें लगता है कि मीनाक्षी का बच्चा छोटा है और कोरोना काल में स्कूल बंद रहे थे. सरकार द्वारा समय-समय पर अटेंडेंस के लिए निर्देश जारी होते रहते हैं. ऐसे में कुल मिलाकर मीनाक्षी 8 महीने अनुपस्थित रही होंगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story