भारत

टीचर होगा गिरफ्तार, छात्र का कर दिया ये हश्र

jantaserishta.com
19 Aug 2022 1:24 PM IST
टीचर होगा गिरफ्तार, छात्र का कर दिया ये हश्र
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
बच्चे का कसूर इतना था कि उसने दूसरे से पूछे गए सवाल का खुद ही जवाब दे दिया.

उदयपुर: जालौर की घटना को लेकर बवाल थमा भी नहीं है कि राजस्थान के उदयपुर में एक टीचर ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी. उदयपुर में एक निजी स्कूल के टीचर ने 14 साल के बच्चे की पिटाई की और उसके दो दांत तोड़ दिए. बच्चे का कसूर इतना था कि उसने दूसरे से पूछे गए सवाल का खुद ही जवाब दे दिया.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उदयपुर शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में स्टूडेंट ने किसी और से पूछे गए सवाल का जवाब दिया तो गुस्से में आकर टीचर ने छात्र का सिर टेबल पर पटक दिया, जिससे स्टूडेंट के आगे के दो दांत टूट गए. छात्र के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, ओमप्रकाश नंदावत ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका बेटा सम्यक नंदावत, जो एक निजी स्कूल में पढ़ता है, गुरुवार को स्कूल के लास्ट पीरियड में पढ़ रहा था, तभी हिंदी टीचर कमलेश वैष्णव ने एक अन्य छात्र से एक सावल पूछा तो सम्यक ने उसका जवाब दे दिया, जिससे शिक्षक नाराज हो गया.
आरोप के मुताबिक, इसके बाद टीचर ने स्टूडेंट का सिर पकड़ लिया और उसे टेबल पर मारा, जिससे छात्र के सामने के दो दांत आधे टूट गए. स्कूल प्रबंधन और टीचर ने न तो छात्र का इलाज करवाया और न ही परिवार वालों को सूचना दी. स्टूडेंट ने घर आकर परिजनों को बताया तो उसकी मां उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले गई.
बाद में परिजनों ने थाने जाकर शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दी, जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि हम पूरे मामले की तहकीकात कर रहे हैं और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story