भारत
शिक्षक बना अपने ही परिवार का कातिल, पत्नी और दो बच्चों पर कुल्हाड़ी से किया वार
jantaserishta.com
2 Sept 2026 2:23 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
धेमाजी: असम के धेमाजी जिले से बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पुलिस के मुताबिक एक स्कूल टीचर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. इस हमले में उसकी 13 वर्षीय बड़ी बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस अधिकारी के अनुसार यह वारदात घर के अंदर हुई. मृतकों की पहचान 33 वर्षीय चिनुआरा बेगम, 8 वर्षीय शकील अली और पांच वर्षीय रिजिका बेगम के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
पुलिस ने बताया कि आरोपी गामचुक प्राइमरी स्कूल में असिस्टेंट टीचर के पद पर कार्यरत है. शुरुआती जांच में घटना के पीछे आर्थिक तंगी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.
घटना की सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घर से सबूत जुटाए. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ वारदात के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





