
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
छात्रा को शराब पिलाकर गांव के एक शिक्षक और उसके साथी ने रेप का प्रयास किया.
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर गांव के एक शिक्षक और उसके साथी ने रेप का प्रयास किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है. यह घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है.
किशोरी की मां ने बताया कि गांव का शिक्षक और उसका साथी शनिवार की शाम उनकी बेटी को बहला फुसलाकर कर महराजगंज ले गया और उसे शराब पिलाई. इसके बाद उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे जब बेटी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई. दोनों आरोपी उसे कार से घर छोड़कर फरार हो गए. बेटी की खराब हालत देख उसे एंबुलेंस से अस्पताल लेकर गए और पुलिस को सूचना दी.
पीड़िता की मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी विद्यासागर (57) व चंदन उर्फ मिन्टू के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया. रविवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज हुआ. बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमें में दुष्कर्म के प्रयास और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई. .
इस घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित शिक्षक विद्यासागर और उसके साथी चंदन उर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जांच रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





