भारत
छात्र पर शिक्षक ने ढाया जुल्म, पैर नहीं छूने पर मारपीट, आंख की झिल्ली खराब
jantaserishta.com
1 April 2024 1:49 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
केस दर्ज.
गोरखपुर: गोरखपुर के उरुवा में जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक पर छठवीं के छात्र ने मारने-पीटने और जाति सूचक अपशब्द कहने का केस दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि पैर नहीं छूने के कारण शिक्षक ने पीटा है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ मारपीट, अनुसूचित जाति के उत्पीड़न का केस दर्ज करके पुलिस जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुरारपुर गांव के रहने वाले अकलजीत ने उरुवा पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनका बेटा मनीष जूनियर हाईस्कूल मुरारपुर में पढ़ता है। बीती 27 मार्च को इंटरवल के समय विद्यालय में गणित के अध्यापक रवि शंकर पांडेय आए। वह जबरन चरण स्पर्श करने को कहने लगे। खेलने के कारण बच्चे ने पैर नहीं छूआ तो उसे पकड़कर लात, घूसों से पीटा। इसके बाद उठाकर पटक दिया। जिससे उसकी आंख और पीठ में चोट लगी। आरोप है कि आंख के भीतर की झिल्ली खराब हो गई है। चोट लगने से रोने पर अपशब्द कहते हुए चुप रहने को कहा। उसका नाम काटकर निकालने की धमकी दी गई। इस संबंध में एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
इस बारे में गोरखपुर के बीएसए ने रमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की पूरी निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी। जांच के परिणाम के अनुसार दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





