भारत
टीचर को बनाया निशाना, नकाबपोश हमलावरों ने किए 30 से ज्यादा वार
jantaserishta.com
29 Jan 2026 11:10 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के कस्बा गंगोह में छुट्टी के बाद घर लौट रहे टीचर पर नकाबपोश हमलावरों ने अटैक कर दिया. इस हमले में टीचर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल टीचर का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है. पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है.
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कोटला के रहने वाले रोहित उपाध्याय एक इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं. रोहित एक छात्र के साथ बाइक से घर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ये घटना हो गई. यहां बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और नाम पूछने के बाद अचानक हमला कर दिया.
नर्सिंग होम के पास आरोपियों ने लोहे के पंच से रोहित के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए. करीब 16 सेकंड में 40 से ज्यादा वार किए गए. शिक्षक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. आसपास भीड़ जुटती देख हमलावर मौके से फरार हो गए. इसके बाद शिक्षक जैसे-तैसे किसी तरह घर पहुंचे, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.
रोहित ने कहा कि मैं प्रिंसिपल से छुट्टी लेकर घर जा रहा था. मेरे घर पर एक फंक्शन था. रास्ते में नर्सिंग होम के पास तीन बाइक सवारों ने नाम पूछा और फिर सिर में कड़ा मारा. बाद में घर पहुंचा और मैंने अपने भाई को बताया. भाई मुझे थाने में ले गया, फिर मेडिकल कराया गया. मैं चाहता हूं कि मेरे साथ इंसाफ हो. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और हमलावरों की तलाश जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





