भारत

शिक्षिका-छात्र का रिश्ता तार-तार, भरोसा जीतकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर...

jantaserishta.com
5 Oct 2024 10:05 AM IST
शिक्षिका-छात्र का रिश्ता तार-तार, भरोसा जीतकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर...
x
ब्लैकमेल करके शोषण किया.
आगरा: आगरा की एक युवती मथुरा में बड़ी मुसीबत में पड़ गई। जिस स्कूल में पढ़ाती है उसी के दसवीं के छात्र ने जाल में फंसाया। अश्लील वीडियो बनाया। ब्लैकमेल करके शोषण किया। जब शिक्षिका ने दूरी बनाई तो वीडियो दोस्तों को दे दिया। वे शिक्षिका को फोन करके अपने पास बुलाने लगे। बात नहीं मानने पर इंस्टाग्राम पर पेज बना दिया। मिशन शक्ति अभियान ने पीड़िता को हिम्मत दी। वह पुलिस से मिली। आरोपियों की धरपकड़ को दबिश चल रही है। युवती शाहगंज क्षेत्र की निवासी है। मथुरा के जैत क्षेत्र में किराए पर मकान लेकर रहती थी। एक स्कूल में नौकरी करती थी।
दसवीं का एक छात्र पढ़ाई में कमजोर था। उम्र भी अधिक थी। शिक्षिका को लगा कि वह उसकी मदद कर सकती है। उसे अतिरिक्त समय देना शुरू कर दिया। छात्र ने भी धीरे-धीरे शिक्षिका का भरोसा जीत लिया। करीब आ गया। वीडियो बना लिया। वीडियो से ब्लैकमेल करने लगा। जब मन करता शोषण करता। शिक्षिका ने उससे दूरी बना ली। नौकरी छोड़ने की ठान ली। अपने घर आ गई। छात्र का फोन उठाना बंद कर दिया। नंबर ब्लॉक कर दिया। उसके खिलाफ शिकायत की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। इस बीच गहरा धक्का लगा।
छात्र ने शिक्षिका का वीडियो अपने गांव के तीन और युवकों को दे दिया। वे शिक्षिका को फोन करने लगे। व्हाट्स एप पर वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने लगे। अपने पास आने का दबाव बनाने लगे। शिक्षिका ने खुदकुशी का प्रयास किया। स्कूल छोड़ दिया। क्या करे समझ नहीं पा रही थी। सोशल मीडिया से मिशन शक्ति अभियान की जानकारी हुई। उसे लगा कि अब पुलिस ही मदद कर सकती है। छात्र के दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर एक पेज बना लिया है, वीडियो अपलोड कर दिया।
पीड़िता ने डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय से संपर्क किया। उन्होंने घटना को गंभीरता से लिया। पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। पीड़िता चाहती है कि सभी जगह से वीडियो डिलीट हो जाए। उसे मुकदमा नहीं लिखाना पड़े। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि पूरी मदद होगी। पहचान गोपनीय रहेगी। आरोपित भी जेल जाएंगे। उन्हें सजा भी दिलाई जाएगी।
इंस्टाग्राम पर पेज बनाने वाला आरोपित पुलिस के हाथ नहीं आया है। इस मामले में शनिवार को पुलिस बड़ी कार्रवाई कर सकती है। पीड़िता से तहरीर मांगी गई है। वह तहरीर नहीं देगी तो पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी। कई जगह से वीडियो डिलीट करा दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story