भारत

टीचर ने पेश की मिसाल: जान पर खेलकर बुझाई बिजली पोल में लगी आग, हुआ कुछ यूं...

jantaserishta.com
24 Feb 2022 1:31 PM IST
टीचर ने पेश की मिसाल: जान पर खेलकर बुझाई बिजली पोल में लगी आग, हुआ कुछ यूं...
x
जानें पूरा मामला।

मोतिहारी: किसी भी मुसीबत के दौरान कहा जाता है कि अगर हौसले बुलंद हो तो किसी भी विपदा को खत्म किया जा सकता है. कुछ ऐसा ही नजारा मोतिहारी के मठिया जिरात इलाके में देखने को मिला.

मठिया जिरात इलाके के सुभाष नगर मोहल्ले में एक युवक ने नजीर पेश करते हुए पूरे मोहल्ले को जलने से बचा लिया और दूसरे के लिए रोल मॉडल बन गया. दरअसल सुभाष नगर मोहल्ले में बिजली के तार में आग लगी हुई थी तो जिसको लेकर मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल था.
किसी को ये समझ नहीं आ रहा था कि आखिर बिजली से लगे आग पर काबू कैसे पाया जाए और इससे कैसे निपटा जाए. ऐसे में भीड़ से एक युवक ने निकलर लोगों को बचाने की ठानी और अग्निशामक यंत्र को लेकर सीढ़ी के जरिए पोल के उस हिस्से तक पहुंच गया जहां तार में आग लगी हुई थी.
जानकारी के मुताबिक अगर समय रहते उसे नहीं बुझाया जाता तो मोहल्ले में एक बड़ी वारदात हो जाती. लोगों को बचाने का कारनामा करने वाले शख्स का नाम मदनाकर कुमार हैं, जो पेशे से शिक्षक हैं.
उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर 440 वोल्ट के बिजली के तार में लगी आग को बुझा दिया जिसमें करेंट दौड़ रहा था. अब युवक की वीरता की हर तरफ तारीफ हो रही है.
अब मोहल्ले के लोग शिक्षक के इस काम की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर उस व्यक्ति ने हिम्मत नहीं दिखाई होती तो मोहल्ले में कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story